Returning to exercise

व्यायाम के लिए लौटना

Close up of the back of woman's legs as she pushes a pram व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण पहलू है और आमतौर, पर व्यायाम फिर से शुरू करने का समय व्यक्तिगत पसंद का मामला है। यदि आपका सीज़ेरियन हुआ है तो कम से कम आठ सप्ताह प्रतीक्षा करना महत्वपूर्ण है। अधिकांश महिलाएं व्यायाम शुरू करने से पहले, GP के साथ अपनी छह सप्ताह की प्रसवोत्तर जांच के होने तक का इंतजार करना पसंद करती हैं। जब आप व्यायाम करना शुरू करती हैं तो यह याद रखना महत्वपूर्ण है:
  • दर्द होने पर रुक जाएं।
  • अगर आपको पेल्विक फ्लोर की कोई समस्या है, उदाहरण के लिए, यदि व्यायाम के दौरान आप पेशाब के रिसाव को नोटिस करती हैं या योनि में भारीपन महसूस करती हैं, तो रुकें।
  • थक जाने पर रुकें।
  • जब आप अस्वस्थ महसूस कर रही हों तो कभी भी व्यायाम न करें।
जन्म के बाद, कम से कम तीन महीने तक उच्च प्रभाव वाले व्यायाम (जॉगिंग और जंपिंग) से बचने की कोशिश करें। उच्च प्रभाव वाला व्यायाम मांसपेशियों, जोड़ों और पेल्विक फ्लोर पर अनावश्यक दबाव डाल सकता हैं। पता लगाएँ, कि क्या आपके आस-पास कोई स्थानीय प्रसवोत्तर व्यायाम, योग या पिलेट्स क्लासेस हैं। यह आपको प्रेरणा देने में मदद कर सकता है और एक सामाजिक आउटलेट प्रदान कर सकता है। याद रखें, कि जन्म के बाद प्रत्येक महिला की रिकवरी अलग होती है, और अपनी तुलना दूसरों से करने या अवास्तविक लक्ष्य निर्धारित करने से बचें। अपनी दैनिक गतिविधियों में हल्के व्यायाम को शामिल करने की कोशिश करना एक अच्छी शुरुआत है, और साथ ही भरपूर आराम करना भी महत्वपूर्ण है।

प्रातिक्रिया दे