Commonly used medicines during pregnancy

गर्भावस्था के दौरान सामान्य तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं

1. एनाल्जेसिक (दर्द निवारक)

a) पैरासिटामोल (500 मिलीग्राम टैबलेट)

इसका क्या उपयोग है? पेरासिटामोल गर्भावस्था में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला दर्द निवारक है। पेरासिटामोल दर्द से राहत और उच्च तापमान को कम करने का काम करता है। यह हल्के से मध्यम दर्द से प्रभावी राहत प्रदान कर सकता है, जिसमें सिरदर्द, दांत दर्द, गले में खराश, रूमेटिक पीड़ा और दर्द के लक्षणों में राहत, इन्फ्लूएंजा के लक्षण और बुखार शामिल हैं। मैं इसे कैसे ले सकती हूँ? पेरासिटामोल नियमित रूप से या दर्द के लिए आवश्यक होने पर लिया जा सकता है। खुराक: 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्क और युवा व्यक्ति: आवश्यकतानुसार 2 गोलियाँ दिन में 4 बार तक लें। गोलियों को पानी के साथ लेना चाहिए। केवल उतना ही लें जितना आपको लक्षणों से राहत के लिए चाहिए और प्रत्येक खुराक के बीच में कम से कम 4 घंटे छोड़ दें। 23 घंटे में 8 से अधिक गोलियां न लें। इसके क्या – क्या दुष्प्रभाव हैं? पेरासिटामोल आमतौर पर ज्यादातर लोगों में भली-भाँती सहन कर लिया जाता है। क्या गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करना सुरक्षित है? आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल का प्रयोग किया जाता है।

बी) को -डाइड्रामोल

इसका क्या उपयोग है? को-डाइड्रामोल (10/500 10mg डायहाइड्रोकोडीन और 500mg पैरासिटामोल) पैरासिटामोल और डायहाइड्रोकोडीन का एक संयोजन है। डायहाइड्रोकोडीन पेरासिटामोल से अधिक सशक्त होता है और इसका उपयोग हल्के से मध्यम दर्द से राहत के लिए किया जाता है। मैं इसे कैसे ले सकती हूँ? खुराक: सह-डाइड्रामोल 1 से 2 गोलियाँ हर 6 घंटे में जब आवश्यक हो तब, दिन में अधिकतम 4 बार । 24 घंटे में 8 से अधिक गोलियां न लें। हम सलाह देते हैं कि आप दर्द निवारण को लेना बंद कर दें और जल्द से जल्द इन गोलियों को पेरासिटामोल से बदलें जो आमतौर पर 3-4 दिनों के बाद होता है। चूंकि इन गोलियों में पेरासिटामोल होता है, इसलिए आपको एक ही समय में कोई अन्य पेरासिटामोल टैबलेट नहीं लेना चाहिए। को-डाइड्रामोल लेते समय शराब का सेवन न करें। इसके क्या – क्या दुष्प्रभाव हैं? डायहाइड्रोकोडीन का सबसे आम दुष्प्रभाव उनींदापन, कब्ज, बीमार महसूस करना या मुंह सूखना है। यदि आप को-डाइड्रामोल लेते समय कब्ज का अनुभव करती हैं, तो आपको एक जेंटल लैक्सटिव लेने की सलाह दी जा सकती है। क्या गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करना सुरक्षित है? गर्भावस्था के दौरान दर्द निवारक के रूप में डायहाइड्रोकोडीन के उपयोग को उचित ठहराया जा सकता है जहां पेरासिटामोल प्रभावी नहीं रहा है। कम से कम समय के लिए न्यूनतम प्रभावी मात्रा (डोज) का उपयोग करें। यदि आप गर्भावस्था में डायहाइड्रोकोडीन के उपयोग के संबंध में कोई और जानकारी चाहती हैं, तो कृपया अपनी दाई/डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करें।

2. फेरस सल्फेट (आयरन सप्लीमेंट्स)

इसका क्या उपयोग है? आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के इलाज के लिए आयरन सप्लीमेंट का उपयोग किया जाता है। जब शरीर को पर्याप्त आयरन नहीं मिलता है, तो यह आपको अच्छे स्वास्थ्य में रखने के लिए यह आवश्यक लाल रक्त कोशिकाओं की सामान्य संख्या का उत्पादन नहीं कर पाता है। जो महिलाएं गर्भवती हैं या जिन्होंने अभी-अभी जन्म दिया है, उनमें यह स्थिति होना आम बात है। ये दवाएं बॉडी आयरन की जगह काम करती हैं। आयरन एक खनिज है जिसकी शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने के लिए आवश्यकता होती है। मुझे इसे कैसे लेना चाहिए? इन गोलियों को पानी के साथ निगल लें। यद्यपि आयरन प्रैपरेशन खाली पेट में सबसे अच्छी तरह से अवशोषित होती है, पेट पर प्रभाव को कम करने के लिए इन्हें भोजन के बाद भी लिया जा सकता है। आयरन सप्लीमेंट्स की खुराख को खाने के एक घंटे पहले या निम्नलिखित उत्पादों को खाने या पीने के दो घंटे के भीतर नहीं लेना चाहिए: चाय, कॉफी, दूध, अंडे और साबुत अनाज। ये उत्पाद आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। खुराक: फेरस सल्फेट 200 मिलीग्राम की गोलियां आयरन की कमी से होने वाले रक्ताल्पता का उपचार: 1 गोली दिन में 2-3 बार। आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की रोकथाम: प्रति दिन 1 टैबलेट । इसके क्या – क्या दुष्प्रभाव हैं? सभी दवाओं की तरह, फेरस सल्फेट की गोलियों के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें से सबसे आम हैं कब्ज, दस्त, पेट दर्द, बीमार महसूस करना और काला स्टूल (मल)। क्या गर्भावस्था के दौरान उपयोग करना सुरक्षित है? फेरस सल्फेट की गोलियां आमतौर पर गर्भावस्था में सुरक्षित रूप से उपयोग की जाती हैं। सुनिश्चित करें कि आप अनुशंसित खुराक से अधिक नहीं ले रही हैं। यदि आप फेरस सल्फेट की गोलियों को सहन नहीं पा रही हैं, तो एक विकल्प उपलब्ध है जिसे फेरस फ्यूमरेट कहा जाता है। यह द्रव या गोलियों के रूप में उपलब्ध हैं। जैसा की ऊपर दिया है, वही साइड इफेक्ट और सुरक्षा जानकारी फेरस सल्फेट के लिए लागू होती है।

3. लैक्सेटिव

ये किस लिए प्रयोग होते है ? कब्ज़ के इलाज के लिए लैक्सेटिव का उपयोग किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को कब्ज की अनुभूति हो सकती है, जो बहुत असहज हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव से पूरा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने आहार पर ध्यान दें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए नियमित रूप से मल त्याग करना जारी रखें। कब्ज होने से रोकने के लिए मैं और क्या कर सकती हूं? निम्नलिखित संकेत नियमित रूप से मल को त्यागने की आदत को बनाए रखने में सहायक होते हैं:
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं, जैसे साबुत अनाज की रोटी, फल और सब्जियां।
  • पर्याप्त द्रव पिएं, विशेषतः पानी।
  • नियमित व्यायाम करें।
आपकी गर्भावस्था के दौरान लैक्सेटिव को निर्धारित किया जा सकता है। यदि आपको लगता है कि आपको लैक्सेटिव की आवश्यकता है तो अपनी दाई या डॉक्टर से चर्चा करें । सभी लैक्सेटिव जो आप खरीद सकती हैं गर्भावस्था में उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके क्या – क्या दुष्प्रभाव हैं? लैक्सेटिव के आम दुष्प्रभावों में पेट का फूलना, पेट में बढ़ी हुई हवा (गैस) और हल्का पेट दर्द महसूस होना शामिल है। गर्भावस्था में/जन्म के बाद आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले लैक्सेटिव:

ए) लैक्टुलोज

लैक्टुलोज एक तरल लैक्सेटिव है ,जिसका उपयोग कब्ज के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है। लैक्टुलोज का असर होने में 2-3 दिन लग सकते हैं; इसे आम तौर पर एक हल्का लैक्सेटिव माना जाता है। खुराक: आमतौर पर 10 मिली दिन में दो बार। इसका असर होने के लिए इसको नियमित रूप से लेना चाहिए।

b) फाइबोगेल (इस्पघुला भूसी)

Fybogel एक उच्च फाइबर पेय है जो आपके आहार में फाइबर को बढ़ाने का काम करता है। आहार में बढ़ा हुआ फाइबर कब्ज को धीरे से दूर करने में मदद करता है। Fybogel को हल्का लैक्सेटिव माना जाता है। फायबोगेल का उपयोग करते समय तरल पदार्थ का पर्याप्त सेवन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। खुराक: सामान्य खुराक है एक पाउच एक गिलास पानी के साथ मिश्रित, दिन में दो बार तक। क्या गर्भावस्था के दौरान लैक्टुलोज या फायबोजेल का उपयोग करना सुरक्षित है? लैक्टुलोज और फायबोगेल रक्त में अवशोषित नहीं होते हैं और केवल पेट पर स्थानीय प्रभाव डालते हैं। दोनों दवाओं को आम तौर पर गर्भावस्था और स्तनपान के लिए उपयोग करने के लिए एक दाई या डॉक्टर की सलाह के तहत सुरक्षित माना जाता है।

4. ब्लड क्लॉट (रक्त के थक्के) की रोकथाम

एनोक्सापारिन (जिसे क्लेक्सेन भी कहा जाता है) का उपयोग ब्लड क्लॉट (रक्त के थक्के ) को रोकने के लिए किया जाता है। आमतौर पर ब्लड क्लॉट डीप वैन थ्रोम्बोसिस (DVT) के रूप में आमतौर पर एक पैर की नस में, या पल्मोनरी एम्बोलिज़्म (PE), फेफड़े में रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट )के रूप में मौजूद होते हैं। गर्भावस्था के दौरान रक्त के थक्के अधिक सामान्य होते हैं और कुछ महिलाओं को रक्त के थक्कों का खतरा दूसरों की तुलना में अधिक होता है। रक्त का थक्का बनने के आपके रिस्क के कारणों का असेसमेन्ट आपकी बुकिंग अपॉइंटमेंट पर किया जाएगा और यदि आप अस्पताल में भर्ती हैं। रोकथाम के साथ-साथ, DVT और PE के उपचार के लिए एनोक्सापारिन की उच्चतर खुराक का उपयोग किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान एनोक्सापारिन का उपयोग कैसे किया जाता है? प्रसवपूर्व अवधि के दौरान, आपकी दाई या प्रसूति रोग विशेषज्ञ DVT/PE विकसित होने के आपके खतरे का आकलन करेंगे। वे आपके पिछले इतिहास और मौजूद अन्य हो सकने वाले रिस्क कारणों को देखेंगे। तब आपका प्रसूति-चिकित्सक यह तय करेगा कि आपको गर्भावस्था के दौरान एनोक्सापारिन की आवश्यकता है या नहीं, और आपको कितनी खुराक लेनी है। क्या गर्भावस्था के दौरान उपयोग करना सुरक्षित है? एनोक्सापारिन त्वचा के ठीक नीचे (सबक्यूटेनीअस) एक इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है। यह आमतौर पर आपके एब्डोमेन(पेट) में,त्वचा की तह में या आपकी जांघ के ऊपरी हिस्से में इंजेक्ट किया जाता है। यदि यह उपयुक्त नहीं है, तो आपको वैकल्पिक जगह पर इंजेक्शन लगाने की सलाह दी जा सकती है। इसे आपकी मांसपेशियों में इंजेक्ट नहीं किया जाना चाहिए। इसे दिन में एक या दो बार दिया जा सकता है। आपको अपने चिकित्सक द्वारा सुझाए गए समय पर खुराक की व्यवस्थापना करनी चाहिए। एनोक्सापारिन (क्लेक्सेन) को कैसे इंजेक्ट करें, एक बार आप अपने डॉक्टर या दाई द्वारा ऐसा करने का तरीका दिखाए जाने के बाद, या आपके डिस्चार्ज होने पर आपको दिए जाने वाले निर्देश पत्रक का पालन करने के बाद आप एनोक्सापारिन को इंजेक्ट करने में सक्षम होंगी। यह एक सरल प्रक्रिया है और इसे आप घर पर ही कर सकती हैं। इन स्टेप्स का अनुसरण करें:
  • अपने हाथों को धोकर सुखा लें।
  • इंजेक्शन की जगह को साफ करें। अगर आपके लिए कोई और कर रहा है तो यह सलाह दी जाती है कि वे दस्ताने पहनें।
  • यदि ऐसा करने की सलाह दी जाती है ,तो इंजेक्शन की जगह अपनी बाईं या दाहिनी जांघ या अपने पेट के बाहरी हिस्से पर चुनें। यह महत्वपूर्ण है कि आप हर बार जगह बदलें। यदि इंजेक्शन वाली जगह पर खून रिस रहा है, तो हल्का दबाव डालें। रगड़ें नहीं क्योंकि इससे खरोचें लग सकती है।
  • उपलब्ध कराए गए पीले शार्प बॉक्स में सिरिंज को डिस्पोज़ करें। इस बॉक्स को अन्य लोगों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल NHS फाउंडेशन ट्रस्ट में फार्मासिस्ट द्वारा निर्मित और अनुमति के साथ उपयोग की जाती है।

Medications

दवाएं

Open pill bottle spilling contents onto tabletop यदि आप किसी दीर्घकालिक स्थिति के लिए दवाएं ले रही हैं, तो पहले अपने चिकित्सक से बात किए बिना उन्हें लेना बंद न करें या खुराक में बदलाव न करें। यदि आप कुछ दवाओं की सुरक्षा के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, तो अपने चिकित्सक या स्थानीय फार्मासिस्ट से बात करें। स्तनपान करते समय कई दवाएं सुरक्षित होती हैं लेकिन अपने चिकित्सक से बात करें जो इसकी पुष्टि कर सकता है या एक सुरक्षित विकल्प का सुझाव दे सकता है। आपका GP आपको मातृत्व छूट प्रमाणपत्र के लिए एक हस्ताक्षरित फॉर्म प्रदान कर सकता है। यह आपको आपके बच्चे के जन्म के एक साल बाद तक NHS के नुस्खे मुफ्त प्राप्त करने का अधिकार देगा।