हमारी प्रसूति सेवाओं को बेहतर बनाने और सुधार में हमारी मदद करें, अपनी मेटर्निटी यूनिट में रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए योगदान दें और हमें अपने अनुभव के आधार पर फीड्बैक दें। ऐसा करने का तरीका यहां जानें:
प्रत्येक NHS ट्रस्ट का एक Maternity Voices Partnership (MVP) समूह है। ये समूह सेवा उपयोगकर्ताओं, उनके परिवारों, आयुक्तों, प्रदाताओं, डॉक्टरों और दाइयों की एक टीम से होती है जो मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि सेवा उपयोगकर्ताओं की आवाज़ सुनी जाए और इनका केंद्र, मातृत्व/प्रसूति सेवाओं में सुधार होता है। सभी MVP का संचालन आपकी ही तरह के सेवा उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जाता है – जिनका एक बच्चा हुआ है और जिन्होंने हमारी मातृत्व/प्रसूति सेवाओं का उपयोग किया है। प्रत्येक MVP का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारी सेवाओं का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आवाज को सुनाने का अवसर मिले।आपका स्थानीय MVP आपके मातृत्व/प्रसूति अनुभवों में अच्छे या बुरे को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होगा।
स्वयंसेवक, रोगी और सेवा उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने और बढ़ाने में मदद करते हैं, इसमें नियोजित मातृत्व कर्मचारियों के काम को कॉम्पलिमेंट करते हैं।स्वयंसेवक जीवन के समस्त क्षेत्रों से आते हैं और उन समुदायों की विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनके लिए हम काम करते हैं। यदि आप शामिल होने में रुचि रखते हैं, तो कृपया अपनी स्थानीय प्रसूति यूनिट की वेबसाइट पर जाएँ।
प्रजनन स्वास्थ्य में महिलाओं के जीवन की सभी अवस्थाओं के माध्यम से पूर्वगर्भाधान, गर्भावस्था, जन्म और बाद के जीवन के सभी क्लिनिकल परीक्षण शामिल हैं, महिलाओं और उनके बच्चों के लिए बेहतर उपचार विकसित करना, देखभाल और महिलाओं और उनके बच्चों के जीवन की गुणवत्ता।स्वस्थ महिलाएँ, या किसी परिस्थिति वाली महिलाएँ भाग लेकर, स्वास्थ्य सेवा में योगदान करती हैं और शोधकर्ताओं को नई जानकारी प्रदान करती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार, कुछ महिलाओं को अधिक बारीकी से और नियमित रूप से निगरानी में रखने से, आश्वासन मिलता है।हाल के साक्ष्य बताते हैं कि जो गर्भवती महिलाएं क्लिनिकल परीक्षणों में भाग लेती हैं, वे परीक्षण से बाहर की महिलाओं की तुलना में बेहतर परिणामों का अनुभव करती हैं। (यहाँ देखें)।बातचीत का हिस्सा बनें और अपनी प्रसूति इकाई में क्लिनिकल रिसर्च के बारे में पूछें।