Blocked nose

बंद नाक

Girl with blocked sinuses गर्भावस्था में बंद नाक होना काफी आम है। नासिका मार्ग और साइनस को प्रभावित करने वाली बहुत सी स्थितियां कभी-कभी संक्रमण का कारण होती हैं, उदाहरण- सामान्य सर्दी, जलन या हे फीवर। नाक के संक्रमण आमतौर पर स्व-सिमित होते हैं लेकिन, लक्षण असहज और परेशान करने वाले हो सकते हैं। सलाह दिए गए उपचार का उद्देश्य अतिरिक्त बलगम को निकालना और कंजेसजन को कम करना है। तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाने से बलगम को पतला करने में मदद मिल सकती है, भाप लेने से कंजेसजन की अनुभूति कम हो सकती है और सोते समय सिर को ऊपर उठाने से अतिरिक्त बलगम को निकालने में मदद मिल सकती है।

Bleeding

रक्तस्राव

Pile of sanitary pads and pant liners जन्म के बाद कुछ रक्तस्राव सामान्य है – यह आपके नोट्स में एस्टमैटिड ब्लड लॉस (EBL) के रूप में दर्ज किया गया है। जन्म के बाद योनि से रक्तस्राव को लोचिया कहा जाता है, जो गर्भाशय के अंदर से रक्त और अन्य उत्पादों का मिश्रण होता है। यह शुरुआत में काफी भारी हो सकता है, जिसके लिए एक दिन में कई सैनिटरी पैड बदलने की आवश्यकता हो सकती है। पहले सप्ताह के बाद लोचिया धीमा हो जाता है और गुलाबी/हल्के भूरे रंग का हो जाता है। यह स्राव आम तौर पर जन्म के चार सप्ताह बाद गायब हो जाएगा। कोई भी बड़ा थक्का, चिकनी झिल्ली, अचानक भारी रक्तस्राव या आक्रामक गंध इस बात का संकेत हो सकता है कि कुछ गड़बड़ है और इस बात पर अपनी दाई या GP से तत्काल चर्चा करनी चाहिए।

अनुरक्षित उत्पाद

आप शायद जानती होंगी कि जब प्लेसेंटा गर्भाशय के अंदर से अलग हो जाता है तो कभी-कभी छोटे-छोटे टुकड़े या हिस्से पीछे रह जाते हैं। आपकी दाई ने यह जांचने के लिए प्लेसेंटा की दिखावट की जाँच की होगी कि क्या स्पष्ट रूप से कुछ टुकड़े गायब हैं, लेकिन हमेशा उन टुकड़ों को देख पाना संभव नहीं है जो पीछे रह गए हैं। सीज़ेरियन के दौरान भी ऐसा ही होता है। भले ही डॉक्टरों ने किसी भी शेष प्लेसेंटा के लिए गर्भाशय के अंदर की जाँच की होगी, लेकिन हमेशा उनकी पहचान करना संभव नहीं होता है। ज्यादातर महिलाओं के लिए, प्लेसेंटा के बचे हुए टुकड़े (कभी-कभी “रिटेन्ड प्रोडक्ट्स/अनुरक्षित उत्पाद” के रूप में संदर्भित) जन्म के बाद के दिनों या हफ्तों में सामान्य लोचिया के साथ बिना किसी के ध्यान में आए निकल जाएंगे। हालांकि, महिलाओं की एक छोटी संख्या के लिए, अनुरक्षित उत्पाद जो स्वाभाविक रूप से पारित नहीं होते हैं, उन्हें चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है। हो सकता है कि भारी रक्तस्राव हो, या आप के शरीर से रक्त के थक्के बनकर निकलने लगें या आपको बुखार हो जाए, और आप कंपकंपी और अस्वस्थ महसूस कर सकती हैं। यह अनुरक्षित उत्पादों के संभावित संकेत हैं जिनके लिए उपचार की आवश्यकता होती है और यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण विकसित करती हैं, तो आपको अपने स्थानीय मातृत्व परिक्षण से या अपने GP से संपर्क करना चाहिए। कभी-कभी इन उत्पादों को शल्य चिकित्सा द्वारा हटाने की आवश्यकता होती है। इसमें सामान्य एनेस्थिटिक के तहत एक छोटी प्रक्रिया शामिल होगी, लेकिन ज्यादातर महिलाएं उसी दिन घर जा सकती हैं।

Birth with twins

जन्म-जुड़वां बच्चों के साथ

Close up of new born twins lying together गर्भावस्था के दौरान अपने जुड़वा बच्चों के जन्म के लिए आपको अपने विकल्पों पर चर्चा करने के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा। 40% से अधिक जुड़वाँ बच्चे योनि से पैदा होते हैं और शेष या तो नियोजित या आपातकालीन सीजेरियन द्वारा पैदा होते हैं। The most common way for twins to lie is both with their heads down. It is common for one or both babies to be feet or bottom down (breech). Some babies lie across your womb (transverse lie) and if this is the case with the first twin to be born, you’ll need a caesarean section. If you’ve had a vaginal birth for the first twin but the second is lying across your womb, they may need help to turn so they can be born. कुछ मामलों में एक नियोजित सीजेरियन की सलाह दी जाएगी, उदाहरण के लिए, यदि आपके बच्चे एक प्लेसेंटा में सहभागी होते हैं, या पहला बच्चा ब्रीच (नीचले हिस्से वाला, पहला है) स्थिति में है। प्रसव के दौरान, यह सुझाव दिया जाता है कि आपके शिशुओं की निरंतर इलेक्ट्रॉनिक भ्रूण निगरानी हो, क्योंकि प्रसव के दौरान जटिलताओं का जोखिम जुड़वा बच्चों के लिए अधिक होता है। यह भी राय दी जा सकती है कि आपको एपिड्यूरल दिया गया हो, यदि आपको एक आपातकालीन सीजेरियन जन्म की आवश्यकता होती है। जुड़वा बच्चों के जन्म के समय अधिक लोग होंगे, अक्सर दो दाई, दो प्रसूति रोग विशेषज्ञ और दो नवजात चिकित्सक। यदि आपके तीन या अधिक बच्चे हैं, तो आपके लिए एक नियोजित सिजेरियन जन्म का सुझाव दिया जायेगा इसलिए की यह आपके बच्चों को जन्म देने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

Birth registration

जन्म का पंजीकरण

Mother holds baby while sitting in a hospital chair आपके बच्चे के आगमन के बाद, अपने स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में 42 दिनों (छह सप्ताह) के अंदर जन्म को पंजीकृत कराने की आवश्यकता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आपको एक जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। पंजीकरण उस बोरो में किया जाना चाहिए जहां आपने जन्म दिया है। यदि अधिक सुविधाजनक है तो आप किसी अन्य क्षेत्र में भी जन्म पंजीकृत करा सकती हैं, हालांकि अपने विवरण को उस बोरो में भेजने की आवश्यकता होगी जिसमें आपने जन्म दिया था ताकि एक वैध जन्म प्रमाण पत्र जेनरेट किया जा सके। यह सेवा आम तौर पर केवल अपॉइंटमेंट्स द्वारा प्रदान की जाती है, लेकिन यह एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती है। कृपया व्यक्तिगत बाल स्वास्थ्य रिकॉर्ड (लाल किताब) और अपने बच्चे का NHS नंबर अपने साथ रखें, क्योंकि रजिस्ट्रार इसे देखने के लिए कह सकता है।

Feeding your baby

अपने बच्चे को दूध पिलाना

Mother sits on sofa craddling her baby in her arms आपको प्रसूति यूनिट में और घर पर दाइयों और प्रसूति सहायता कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग दिया जाएगा, चाहे आप जैसे भी अपने बच्चे को फ़ीड कराने का निर्णय लेती हैं।

Feeling faint

बेहोश होने जैसा महसूस करना

Woman looking unwell holding a glass of water गर्भावस्था में बेहोशी या चक्कर आना सामान्य है और यह अक्सर एकदम से खड़े होने पर या अपनी पीठ के बल लेटने के कारण होता है। हमेशा धीरे से खडी हों और लेटते समय, अपनी ओर रहने की कोशिश करें, खासकर 28 सप्ताह के गर्भ के बाद। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने से बेहोशी की अनुभूति कम हो सकती है। यदि लक्षण बने रहते हैं, तो अपनी दाई या डॉक्टर से बात करें।

Female Genital Mutilation (FGM)

फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन – FGM

Graphic of four identical female silhouettes with one of them highlighted to stand out from the other three

(FGM) एफजीएम क्या है?

FGM को कभी-कभी महिला जननांग काटना या महिला खतना कहा जाता है। महिला जननांग विकृति की परिभाषा “बाहरी महिला जननांग को किसी भी प्रकार काटना या नुकसान पहुंचाना है जिसे गैर-चिकित्सा कारणों से किया गया था।” यह बाल शोषण का एक रूप है और एक सांस्कृतिक प्रथा है जो UK में अवैध है। FGM अफ्रीका, एशिया, मध्य पूर्व के साथ-साथ मध्य और दक्षिण अमेरिका में कुछ जातिय समूहों सहित दुनिया के कई हिस्सों में किया जाता है। लोगों के स्थानांतर द्वारा यह यूरोप, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी पाया जाता है।

FGM के विभिन्न प्रकार क्या हैं?

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन (WHO) का अनुमान है कि दुनिया भर में 200 करोड महिलाएं और लड़कियां FGM से प्रभावित हुई हैं। WHO ने FGM के 4 प्रकारों को वर्गीकृत किया है: टाइप 1: क्लिटोरिस का हिस्सा या पूरा और/या क्लिटोरल हुड को हटा दिया गया है। टाइप 2: क्लिटोरिस का हिस्सा या पूरा और/या क्लिटोरल हुड के साथ ही आंतरिक लेबिया (होंठ जो मूत्र के छेद और योनि के प्रवेश द्वार को घेरते हैं और उसकी रक्षा करते हैं) को हटा दिया गया है। टाइप 3: (फेरोनिक खतना): लेबिया या भीतरी होंठ हटा दिए गए हैं और एक छोर पर एक छोटे से प्रवेशक के साथ निशान टिश्यू की एक परत बनाने के लिए शेष किनारों को फिर एक साथ सिल दिया गया है या एक साथ फ्यूज किया गया है। टाइप 4: किसी महिला के जननांगों में कोई अन्य हानिकारक प्रैक्टिस जैसे गोदना, छेदना, खींचना या जलाना।

FGM से होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याएं

  • मूत्र संक्रमण
  • योनि में संक्रमण
  • दर्दनाक माहवारी
  • दर्दनाक सेक्स
  • उदास, चिंतित या अवसाद महसूस करना
  • प्रसव के दौरान समस्याएं।

FGM और गर्भावस्था

गर्भावस्था में सभी महिलाओं से FGM के बारे में पूछा जाएगा। FGM वाली महिलाओं को देखभाल की व्यक्तिगत योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ दाई या डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट लेना चाहिए क्योंकि FGM के शारीरिक और/या मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं जो आपकी गर्भावस्था या प्रसव को प्रभावित कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षा जोख़िम आकलन किया जाएगा कि, यदि आपको बेटी हुई, तो उसे FGM से बचाया जाएगा।

FGM और UK का कानून

UK में, यह कानून के विरुद्ध है:
  • किसी के लिए भी FGM करना।
  • UK में रहने वाली लड़कियों या महिलाओं को FGM के लिए दूसरे देश में ले जाना।
  • किसी अन्य व्यक्ति को FGM करने में मदद करना (इसमें यात्रा की व्यवस्था करना शामिल है)।
  • प्रसव के बाद महिलाओं की सिलाई करना (जिसे रीइंफिब्यूलेशन कहा जाता है)।

FGM वाली महिलाएं

अगर आपको लगता है कि आप का FGM हुआ है, तो अपनी दाई को बताएं। वह आपको एक क्लिनिक में रेफ़र करेगी जहां आपको एक FGM विशेषज्ञ दाई द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

मैं अपनी बेटी/बेटियों को सुरक्षित कैसे रख सकती हूँ?

निम्नलिखित संसाधन सहायक हैं: NSPCC/FGM हेल्पलाइन: 0800 0283550 पुलिस (आपातकालीन): 999 गैर-आपातकालीन: 101 विदेशी और राष्ट्रमंडल कार्यालय (यदि विदेश में): 00 44 207 0081500

Fibroids

फाइब्रॉएड

Drawing of uterus showing fibroids which have grown inside and outside of it फाइब्रॉएड सुसाहय (गैर-कैंसरयुक्त) अतिवृद्धि हैं जो गर्भ (गर्भाशय) में या उस पर पाए जाते हैं। उनकी अवस्थिति के कारण, प्रजनन क्षमता और गर्भवती होने पर उनका प्रभाव पड़ सकता है। गर्भाशय फाइब्रॉएड अपेक्षाकृत आम हैं। 25 से 44 वर्ष की आयु की 30% महिलाओं में फाइब्रॉएड के लक्षण होते हैं। इसका मतलब है कि गर्भाशय फाइब्रॉएड एक महिला के प्रसव के वर्षों के दौरान आम हैं। हो सकता है कि आपको पता भी न चले कि आपको फाइब्रॉएड है, जब तक कि यह अल्ट्रासाउंड स्कैन में दिखाई न दे। अधिकांश महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दौरान फाइब्रॉएड से कोई असर नहीं पड़ेगा। फाइब्रॉएड वाली कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं का विकास होगा। दर्द सबसे आम परेशानी है, खासकर अगर फाइब्रॉएड 5 सेंटीमीटर से बड़ा हो। फाइब्रॉएड गर्भावस्था और जन्म के दौरान अन्य जटिलताओं के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसमें शामिल है:
  • भ्रूण वृद्धि प्रतिबंध (धीमी गति से वृद्धि) – बड़े फाइब्रॉएड एक बच्चे को अच्छी तरह से बढ़ने से रोक सकते हैं क्योंकि गर्भ में जगह कम होती है।
  • प्लेसेंटल एब्स्ट्रक्शन – यह तब होता है जब प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार से दूर पहुंच जाता है क्योंकि यह फाइब्रॉएड द्वारा अवरुद्ध होता है।
  • समय से पहले जन्म – फाइब्रॉएड के दर्द से गर्भाशय में संकुचन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे का जन्म जल्दी हो सकता है।
  • गर्भपात – फाइब्रॉएड की उपस्थिति से प्रारंभिक गर्भावस्था में अनायास गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
  • सिजेरियन जन्म – फाइब्रॉएड की उपस्थिति, गर्भाशय में फाइब्रॉएड की अवस्थिति के कारण सीज़ेरियन जन्म की आवश्यकता को बढ़ाती है। यदि फाइब्रॉएड गर्भाशय के निचले हिस्से में स्थित होते हैं, तो वे बर्थ कैनाल को अवरुद्ध कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप सीज़ेरियन जन्म की आवश्यकता होती है।
  • प्रसवोत्तर रक्तस्राव – अल्प संकुचन से जन्म के बाद रक्तस्राव हो सकता है। यदि फाइब्रॉएड की उपस्थिति के कारण गर्भाशय सिकुड़ नहीं पा रहा है, तो प्लेसेंटा को प्रदान करने वाली रक्त वाहिकाओं से खून बहना जारी रह सकता है। प्रसवोत्तर रक्तस्राव (खून का बहना) एक चिकित्सा एमर्जेंसी है और आमतौर पर जन्म के 24-48 घंटे बाद होती है। आपको तत्काल मदद मिलनी चाहिए।
यदि आप जानती हैं कि आपको फाइब्रॉएड है और गर्भावस्था के दौरान दर्द, रक्तस्राव या संकुचन का अनुभव होता है, तो आपको जल्द से जल्द अपनी प्रसूति यूनिट से चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए।

First stage

पहली स्टेज

Heavily pregnant woman stands holding the end of a hospital bed with her birth partner standing behind her holding her waist अक्सर ये कहा जाता है की सक्रिय प्रसव शुरू हो गया है जब संकुचन मजबूत, नियमित और कम से कम 60 सेकंड तक चलने वाले होते हैं, और आपका सर्विक्स कम से कम चार सेंटीमीटर खुला होता है। प्रसव के पहले चरण के दौरान आपको नियमित रूप से संकुचन आते रहेंगे, और उत्तरोत्तर कठोर होते जाएंगे। यदि आपका पहला बच्चा है तो प्रसव का यह चरण लगभग 6-12 घंटे तक चल सकता है, और यदि यह आपका दूसरा या तीसरा बच्चा है तो यह अक्सर ज्यादा शीघ्र होता है। जब आप अपनी प्रसूति यूनिट (या आपकी दाई आपके घर आती हैं) में पहुँचती हैं और प्रसव के पहले चरण की पूरी अवधि के दौरान आपकी दाई आपकी प्रगति और स्वास्थ्य, और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के नियमित मूल्यांकन का प्रस्ताव देगी, जिसमें शामिल हैं:
  • आपके निरीक्षण (रक्तचाप, नाड़ी और तापमान)
  • उदर पल्पेशन
  • अपने बच्चे के दिल की धड़कन को सुनना
  • प्रसव की प्रगति और आपके बच्चे की पोजिशन का आकलन करने के लिए योनि परीक्षण।
यदि आवश्यक हो तो, आपकी दाई आपको विभिन्न पोजिशन्स और दर्द से राहत सहित सामना करने की स्ट्रैटेजीज़, में आपकी सहायता करेगी। यदि दाई किसी भी समय आपके या आपके बच्चे के बारे में चिंतित है, तो वे एक वरिष्ठ दाई या प्रसूति रोग विशेषज्ञ से दूसरी राय मांगेंगे। इसका मतलब यदि आप घर पर हैं या दाई के नेतृत्व वाली यूनिट में हैं तो कभी-कभी लेबर वार्ड में स्थानांतरित करना हो सकता है। पहले पड़ाव के अंत में आपको जो कुछ अनुभव हो सकता है,’ट्रैन्ज़िशन’ के रूप में जाना जाता है और कुछ महिलाओं को डरा सकता है या नियंत्रण से बाहर कर सकता है। यह सामान्य है और इसके बाद धकेलने की तीव्र इच्छा होती है क्योंकि सर्विक्स दस सेंटीमीटर तक फैल जाती है, और बच्चा बर्थ कैनाल में नीचे की ओर चला जाता है। इस दौरान आपकी दाई निकट से आपका पूरा साथ देगी।

Birth reflections

आपकी दाई या डॉक्टर से चर्चा करने के लिए आपकी गर्भावस्था और जन्म के बारे में जानकारी।

गर्भावस्था, प्रसव, जन्म और जन्म के तुरंत बाद अपने अनुभव के बारे में कोई महत्वपूर्ण चिंता (चिकित्सा संबंधी, भावनात्मक या अन्य) लिखने के लिए नीचे दिए गए स्थान का उपयोग करें – खासकर यदि आपको लगता है कि यह आपके दीर्घकालिक शारीरिक या भावनात्मक स्वास्थ्य, आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है| अपनी चिंताओं को अपनी दाई या डॉक्टर से साझा करें।

1.  मैं अपनी गर्भावस्था के दौरान हुई चीजों के बारे में अपनी दाई या डॉक्टर से बात करना चाहूंगी। ये हैं:

मेरे विचार, भावनाएँ और प्रश्न …

2.  मैं प्रसव और जन्म के दौरान हुई चीजों के बारे में अपनी दाई या डॉक्टर से बात करना चाहूंगी। ये हैं:

मेरे विचार, भावनाएँ और प्रश्न …

3.  मैं अपनी दाई या डॉक्टर से उन चीजों के बारे में बात करना चाहूंगी जो जन्म के बाद हुई थीं। ये हैं:

मेरे विचार, भावनाएँ और प्रश्न …