अल्सरेटिव कोलाइटिस और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD): अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
रोग-निर्णय कैसे किया जाता है? यह गर्भावस्था से पहले किया गया था। IBD, क्रोहन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस वाली सभी महिलाओं को गर्भावस्था से पहले अपने स्वास्थ्य को अनुकूलित करने के लिए पूर्व-गर्भधारण परामर्श लेना चाहिए।
इसका क्या मतलब है?
मेरे लिए:
आपको समय से पहले प्रसव होने और आपके लक्षणों के फैलने (बिगड़ने) का खतरा है। गर्भावस्था के दौरान आपको निरन्तर रूप से और अधिक बार अस्पताल जाने की आवश्यकता हो सकती है। आपको प्री-एक्लेमप्सिया होने का अधिक खतरा होता है।
मेरे बच्चे के लिए
आपके बच्चे का समय से पहले प्रसव होने का खतरा है।
मेडिकल टीम क्या सलाह देगी?
आपको विशेषज्ञ सलाहकार के नेतृत्व वाले मातृत्व चिकित्सा प्रसवपूर्व क्लिनिक में अधिक बार देखा जाएगा।
किन परिक्षणों पर विचार किया जाएगा/हो सकते है? उनकी कितनी बार आवश्यकता हो सकती है?
यदि आपके लक्षण बिगड़ते हैं तो आपको और अधिक परिक्षणों की आवश्यकता हो सकती है।
मुझे किन लक्षणों और संकेतों पर ध्यान देना चाहिए?
पेट दर्द,आपके मल में रक्त और/या म्यूकस या मल (पू) त्याग की आवृत्ति में वृद्धि।
‘रेड फ्लैग’ के क्या लक्षण/चिंताए हैं, जिसका अर्थ है कि उनको तुरंत सूचित किया जाना चाहिए?
यदि आपके लक्षण की बिगड़ते (फैल) रहे हैं।
उपचार विकल्पों के संबंध में सुझाव कैसे दिए जाते हैं?
गर्भावस्था के दौरान उपयोग की जाने वाली अधिकांश दवाएं सुरक्षित होती हैं। आप अपनी स्थिति के लिए विशेष चिकित्सा (जैविक के रूप में जाना जाता है) पर हो सकती हैं। यदि आपको गर्भावस्था के तीसरे तिमाही के दौरान इनकी आवश्यकता होती है, तो आपको अपने बच्चे को लाइव टीके देने में विलम्ब करना होगा, इसमें जन्म के छह महीने बाद तक BCG और रोटा वायरस शामिल हैं। अपनी मेडिकल टीम के साथ अपने बच्चे के जन्म के बाद इस बारे में चर्चा करना सुनिश्चित करें।
जन्म के समय के संबंध में सुझाव कैसे दिए जाते हैं?
आपकी डिलीवरी की योजना बनाने के लिए 36 सप्ताह तक, आपकी टीम आपके साथ काम कर रही होगी।
यह मेरे जन्म के विकल्पों को कैसे प्रभावित कर सकता है?
यदि आपकी स्थिति के कारण पहले भी आपका भी ऑपरेशन हुआ है, तो आपको सिजेरियन-सेक्शन द्वारा अपने बच्चे को जन्म देने की आवश्यकता हो सकती है।
यह जन्म के बाद की देखभाल को कैसे प्रभावित कर सकता है?
प्रसव से पहले एक जन्म योजना पर सहमति होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप ऐसी दवा ले रही हैं जो स्तनपान के दौरान उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं। यदि जन्म के बाद आपके लक्षण बिगड़ते हैं तो आपकी दवा को बढ़ाने या बदलने की आवश्यकता हो सकती है।
भविष्य में गर्भधारण के लिए इसका क्या अर्थ होगा? मैं इसे फिर से होने के अपने जोखिम को कैसे कम कर सकती हूं?
गर्भधारण के बीच अपने स्वास्थ्य और अपने लक्षणों का अनुकूलन करें।मेरेभविष्य/दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए इसका क्या अर्थ होगा और मैं इसे कैसे प्रभावित कर सकती हूं?आपके स्वास्थ्य को भविष्य के गर्भधारण के लिए अनुकूलित करने के लिए गर्भनिरोधक और अनुवर्ती योजना बनाई जानी चाहिए।